चलती नमो भारत ट्रेन में शारीरिक संबंध बनाने वाले लड़के और लड़की को लेकर बिग अपडेट सामने आया!

UP News: नमो भारत ट्रेन में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद छात्र-छात्रा की हुई सगाई. परिजनों ने लोक-लाज के डर से लिया फैसला, शादी की तैयारियां शुरू. ये है पूरा मामला.

मयंक गौड़

02 Jan 2026 (अपडेटेड: 02 Jan 2026, 07:21 PM)

follow google news

UP News: यूपी में बीते दिनों नमो भारत रैपिड ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गया था. वायरल वीडियो में छात्र और छात्रा आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए थे. अब इन दोनों को लेकर एक नई खबर सामने आई है. परिवार और नजदीकी संबंधियों के अनुसार, दोनों की सगाई करा दी गई है. ये भी पता चला है कि शादी का मुहूर्त शुरू होते ही दोनों की शादी भी करा दी जाएगी. दोनों की शादी बेहद सीमित दायरे में होगी. समारोह में केवल परिवार के लोगों की ही मौजूदगी रहेगी.

यह भी पढ़ें...

20 दिसंबर को सामने आए थे वीडियो

यह मामला 24 नवंबर की शाम का है. जब गाजियाबाद से मेरठ की ओर जा रही नमो भारत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. एक से तीन मिनट के टाइम वाले चार वीडियो 20 दिसंबर को सामने आए. इन वीडियो में एक छात्र और छात्रा आपत्तिजनक स्थिति में दिखे थे. वीडियो के वायरल होते ही यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया था. 

युवत बीटेक तो युवती है बीबीए की छात्रा

सूत्रों के मुताबिक, छात्र और छात्रा मोदीनगर के निवासी हैं. दोनों गाजियाबाद के अलग-अलग कॉलेजों से पढ़ाई कर रहे हैं. युवक बीटेक और युवती बीबीए की छात्रा बताई जा रही है. दोनों एक ही जाति के हैं. वीडियो वायरल होने के बाद दोनों परिवारों ने उन्हें कुछ समय के लिए बाहर भेज दिया था. परिजन भी समाज से अलग-थलग हो गए थे. हालांकि सगाई अब दोनों की सगाई की खबर आने के बाद यह मामला फिर से चर्चा में है. 

इस मामले में दर्ज हो चुका है केस

इस मामले में आरआरटीएस की ओर से मुरादनगर थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया था. एफआईआर में ट्रेन ऑपरेटर को भी नामजद किया गया था जिसके द्वारा वीडियो वायरल किया गया था. जबकि छात्रा और युवक को अज्ञात में रखा गया था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सगाई या शादी से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है.

ये भी पढ़ें: मोदीनगर में रैपिड रेल के कोच में ही इंटिमेट होने लगा ये कपल, युवक-युवती का अश्लील वीडियो हो गया रिकॉर्ड