दारोगा, डॉक्टर, कारोबारी और नेताओं को तगड़ा फंसा देती थी बरेली की मधु, इसके कांड जान चौंक जाएंगे

कृष्ण गोपाल यादव

30 Dec 2024 (अपडेटेड: 30 Dec 2024, 11:42 AM)

UP News: नेताओं, व्यापारियों, डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों को अपने जाल में फंसाने वाली  ममता उर्फ मधु और रीना आखिरकार बरेली पुलिस की गिरफ्त में आ ही गईं. इन दोनों ने जिस तरह से हनीट्रैप गैंग चलाया और लोगों को अपने जाल में फंसाया, उसे जान पुलिस भी हैरान रह गई.

Bareilly, Bareilly News, Bareilly Police, Bareilly News, Bareilly Hindi News, UP News, UP Police

Bareilly, Bareilly News, Bareilly Police, Bareilly News, Bareilly Hindi News, UP News, UP Police

Google CTA

UP News: नेताओं, व्यापारियों, डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों को अपने जाल में फंसाने वाली  ममता उर्फ मधु और रीना आखिरकार बरेली पुलिस की गिरफ्त में आ ही गईं. इन दोनों ने जिस तरह से हनीट्रैप गैंग चलाया और नेताओं से लेकर बड़े कारोबारियों, नामी डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों तक को अपने जाल में फंसाया, उसे जान पुलिस भी हैरान रह गई. बता दें कि गैंग की सरगना रीना है.

यह भी पढ़ें...

अभी तक ये दोनों नामी लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसने मोटी रकम ऐंठ चुकी हैं. ये मीठी-मीठी बातें करके लोगों को अपने प्रेम जान में फंसा देती थीं और उनसे रुपये वसूलती थीं. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला पर बरेली के अनेक थानों में करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं. अब पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है.

प्रेम जाल में फंसाती थी मधु

आरोपी मधु ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह किस प्रकार से लोगों को अपने प्रेम चाल में फंसाती थी. उसने बताया कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो कॉलिंग और ऑडियो कॉल के जरिए बड़े लोगों के संपर्क में आती थी. फिर उन्हें धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाना शुरू कर देती थी. इस दौरान वह उनकी निजी वीडियो और ऑडियो भी रिकॉर्ड कर लेती थी. फिर उन्हें ब्लैकमेल करने का सिलसिला शुरू होता और मोटी रकम ऐंठी जाती.

वीडियो वायरल करने की देती थी धमकी

आरोपी महिला ने पुलिस को यह भी बताया है कि वह धमकी देती थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह उनकी रिकॉर्डिंग को वायरल कर देगी. इस वजह से परेशान होकर कई बार लोग उसे पैसे भी दे देते थे. वह अब तक कई लाख रुपये लोगों से ले चुकी है. 

डॉक्टर से लिए थे 25 लाख रुपये

मिली जानकारी के मुताबिक, बरेली का एक डॉक्टर भी इसके जाल में फंस गया था. डॉक्टर सुसाइड तक के लिए मजबूर हो गया था. डॉक्टर ने महिला को 25 लाख रुपये तक दे दिए थे. मगर ममता ने फिर रुपये की मांग की. इससे डॉक्टर तनाव में आ गया और सुसाइड तक के लिए मजबूर हो गया. इसी के साथ ममता ने एक कारोबारी को भी अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे 5 लाख रुपये वसूले थे.

दारोगा तक को फंसा दिया

आरोपी ममता ने पीलीभीत के एक दरोगा को भी अपने हनीट्रैप में फंसाया था. महिला ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे. बाद में अश्लील वीडियो कॉल का आरोप लगाकर उसकी शिकायत भी की थी. इस मामले के बाद पुलिस अधिकारियों ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया था.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले पर बारादरी पुलिस ने बताया, ममता दिवाकर उर्फ मधु को हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार किया गया है. यह हनी ट्रैप की मेंबर थी. लोगों को फोन करके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी.