युवक के हाथ में थी ड्रिप तभी मिलने आई युवती, फिर महोबा जिला अस्पताल के बेड पर शुरू हुई 'अश्लीलता'

नाहिद अंसारी

• 01:27 PM • 28 Jul 2026

Mahoba Hospital Viral Video: महोबा जिला अस्पताल के वॉर्ड में भर्ती एक मरीज और युवती की आपत्तिजनक हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

Mahoba Hospital Viral Video

Mahoba Hospital Viral Video

Google CTA

Mahoba Hospital Viral Video: महोबा जिला अस्पताल के वॉर्ड में भर्ती एक युवक बेड पर लेटा था. उसके हाथ में ड्रिप लगी थी और इलाज जारी था. इसी बीच उससे मिलने आई एक युवती उसके पास पहुंची. कुछ देर बाद दोनों अस्पताल के उसी बेड पर आपत्तिजनक हरकतें करने लगे. वॉर्ड में मौजूद लोग यह देखकर दंग रह गए. पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में भर्ती था युवक

जानकारी के मुताबिक मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेला गांव का है. यहां रहने वाले 18 साल एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. इसके बाद उसे इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया.

मिलने आई युवती, इमरजेंसी वॉर्ड में ही करने लगे आपत्तिजनक हरकत

डॉक्टर युवक का इलाज कर रहे थे. इसी दौरान उससे मिलने एक युवती अस्पताल पहुंची. आरोप है कि दोनों इमरजेंसी वॉर्ड में ही अस्पताल के बेड पर आपत्तिजनक हरकतें करने लगे. इस दौरान वॉर्ड में मौजूद अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों ने घटना देखी, जिससे वे असहज हो गए और नाराजगी जताई.

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

इमरजेंसी वॉर्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और वॉर्ड में कर्मचारियों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

डॉक्टर ने क्या कहा?

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत सुरक्षा गार्डों को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि युवक जहरीला पदार्थ खाने के कारण भर्ती था, इसलिए उसे तत्काल अस्पताल से बाहर नहीं किया जा सकता था. शुरुआती इलाज के बाद मरीज को वॉर्ड में शिफ्ट कर सुरक्षा गार्डों की निगरानी में रखा गया.