18 साल के BF के लिए 38 की लवली बिहार में पति और 3 बच्चों को छोड़ आई, बोली- वापस नहीं जाऊंगी

अभिषेक वर्मा

• 04:00 PM • 29 Jul 2026

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक दोस्ती ने ऐसा मोड़ लिया कि बिहार की रहने वाली 38 साल की महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंच गई. महिला अपने से करीब 20 साल छोटे 18 साल के युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही.

Lakhimpur Kheri Pawan- Lovely News

Lakhimpur Kheri Pawan- Lovely News

Google CTA

Lakhimpur Kheri Pawan- Suman Love Story: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक दोस्ती ने ऐसा मोड़ लिया कि बिहार की रहने वाली 38 साल की महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पहुंच गई. महिला अपने से करीब 20 साल छोटे 18 साल के युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही. गांव में पंचायत से लेकर थाने तक, पति और बच्चों की भावुक अपील के बाद भी उसने अपना फैसला नहीं बदला. आखिरकार पति अपने तीनों बच्चों को लेकर वापस बिहार लौट गया.

यह भी पढ़ें...

घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची महिला

जानकारी के मुताबिक बिहार निवासी मजदूर प्रद्युम्न की शादी करीब 15 साल पहले सुमन कुमारी उर्फ लवली से हुई थी. दंपति के तीन बच्चे हैं. सुमन घर पर रहकर सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाती थी. इसी दौरान करीब छह महीने पहले उसकी इंस्टाग्राम पर लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले पवन से बातचीत शुरू हुई. पवन उस समय सोनीपत की एक निजी कंपनी में काम करता था. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब तीन महीने पहले सुमन बिना बताए अपना घर छोड़कर सोनीपत पहुंच गई, जहां दोनों साथ रहने लगे.

पीछे-पीछे लखीमपुर पहुंच गई महिला

बताया गया कि कुछ समय बाद सुमन की अन्य लोगों से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा. विवाद बढ़ने पर पवन सोनीपत छोड़कर अपने गांव लखीमपुर खीरी लौट आया. इसके बाद करीब चार दिन पहले सुमन भी उसका पीछा करते हुए गांव पहुंच गई. मामला सामने आने पर पवन के परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाई. ग्राम प्रधान की सूचना पर सुमन का पति भी अपने तीनों बच्चों के साथ बिहार से लखीमपुर पहुंच गया. गांव में दो दिन तक समझाने की कोशिश हुई और सोमवार को नीमगांव थाने में पुलिस व स्थानीय लोगों ने भी महिला को परिवार के साथ लौटने के लिए काफी देर तक समझाया, लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रही.

प्रेमी और महिला ने क्या कहा?

महिला ने अपने पक्ष में कहा, 'मेरा पति कुछ कमाता नहीं था. बच्चे उसी के हैं, इसलिए अब उनकी जिम्मेदारी भी वही उठाए. मैं किसी भी हालत में उसके साथ वापस नहीं जाऊंगी.' वहीं 18 साल के पवन का कहना है, 'इंस्टाग्राम पर दोस्ती के दौरान सुमन ने अपनी शादी और तीन बच्चों की बात मुझसे छिपाई थी. इसकी जानकारी मुझे बाद में हुई.' इस पूरे घटनाक्रम के बाद पति अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर वापस बिहार लौट गया.