UPSC Civil Services Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले अनुपम वर्मा ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. वर्तमान में अनुपम वर्मा अयोध्या जिले के सोहावल विकासखंड में खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर तैनात हैं. यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता मिलने के बाद उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है. अनुपम की इस उपलब्धि से न सिर्फ बाराबंकी बल्कि अयोध्या जिले का भी गौरव बढ़ा है. उनकी मेहनत और संघर्ष की हर ओर सराहना हो रही है और उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है.
ADVERTISEMENT
सफलता की खबर से परिवार और क्षेत्र में जश्न
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होते ही अनुपम वर्मा के घर और उनके क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. परिवार के सदस्यों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रशासनिक सेवा में पहले से कार्यरत रहते हुए इतनी बड़ी परीक्षा में सफलता हासिल करना उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाता है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अनुपम वर्मा की उपलब्धि से युवाओं को भी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी.
अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रहीं, जबकि तीसरा स्थान अकांश धुल ने हासिल किया. इसके अलावा चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला और पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर ने जगह बनाई. आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची में देशभर के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं जिन्होंने कठिन चयन प्रक्रिया को पार करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है.
तीन चरणों में पूरी होती है सिविल सेवा परीक्षा
सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इसका आयोजन हर वर्ष तीन चरणों में किया जाता है. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) आयोजित होती है, इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) होती है और अंत में इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट लिया जाता है. इन तीनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित कई अन्य केंद्रीय सेवाओं में किया जाता है.
अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी मुख्य परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई थी. इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 26 फरवरी 2026 को पूरी हुई. केंद्र सरकार ने इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1087 रिक्त पदों को भरने की जानकारी आयोग को दी थी.
ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे थे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. आयोग ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें उम्मीदवार पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं. पुरु दुबे की इस सफलता ने अम्बेडकरनगर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है.
यह भी पढ़ें: UPSC सिविल सेवा में रैंक 86 मिल गई, आईआईटी BHU से पढ़े होनहार पुरु दुबे की सक्सेस स्टोरी जानिए
ADVERTISEMENT









