UPSC सिविल सेवा में रैंक 86 मिल गई, आईआईटी BHU से पढ़े होनहार पुरु दुबे की सक्सेस स्टोरी जानिए
UPSC Civil Services Result 2025: अम्बेडकरनगर के महरुआ निवासी पुरु दुबे ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 86वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. दो बार इंटरव्यू देने के बाद तीसरे प्रयास में उन्हें यह बड़ी सफलता मिली.
ADVERTISEMENT

UPSC Civil Services Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के महरुआ निवासी पुरु दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 86 हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. कई प्रयासों और कड़ी मेहनत के बाद पुरु दुबे ने यह मुकाम हासिल किया है. आपको बता दें कि इससे पहले वह दो बार इंटरव्यू तक पहुंचे थे. उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल करते हुए सिविल सेवा में अपना स्थान पक्का कर लिया है. उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी नई प्रेरणा मिली है.