लेटेस्ट न्यूज़

UPSC सिविल सेवा की टॉपर्स लिस्ट में शामली की आस्था जैन ने मारी बाजी, उनके इस रिजल्ट ने सबको चौंकाया

UPSC CSE Result 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है, जबकि यूपी के शामली की आस्था जैन ने 9वीं रैंक पाकर सबको चौंका दिया. पिछले साल 186वीं रैंक के बाद इस साल टॉप-10 में जगह बनाकर उन्होंने बड़ी छलांग लगाई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UPSC CSE Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है. वहीं उत्तर प्रदेश के शामली की आस्था जैन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 9वीं रैंक हासिल की है. आस्था जैन का यह परिणाम इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योकि साल 2024 की परीक्षा में उनकी रैंक 186 थी, जबकि इस बार उन्होंने जबरदस्त सुधार करते हुए सीधे टॉप-10 में जगह बना ली. महज 23 साल की उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. बता दें कि इस साल आयोग ने कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है.