बागपत में पिटाई के बाद किन्नर करीना की चोटी और बाल काट डाले गए! खूब बवाल, किसने किया ये?

Baghpat Crime News: यूपी के बागपत में किन्नर करीना के बाल और चोटी काट डाला गया. इसके बाद वहां जमकर विवाद हुआ. जानिए ये पूरा मामला.

UP News

मनुदेव उपाध्याय

17 Feb 2026 (अपडेटेड: 17 Feb 2026, 04:09 PM)

follow google news

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के बीच ऐसा बवाल मचा कि मामला सीधे थाने तक पहुंच गया. फिर पुलिस भी शामिल हुई और पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा मचा. आरोप है कि एक गुट ने दूसरे गुट की किन्नर करीना को न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उसकी चोटी और बाल तक काट डाले. घटना के बाद कोतवाली परिसर में घंटों तक हंगामा होता रहा और पुलिस बीच-बचाव में जुटी रही.

यह भी पढ़ें...

किन्नर करीना के साथ क्या हुआ? 

मिली जानकारी के मुताबिक, बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच बधाई क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद ने फिर हिंसक रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि असगर पक्ष और बिट्टू पक्ष के बीच लंबे समय से इलाके को लेकर तनातनी चल रही थी. 

आरोप है कि बिट्टू पक्ष के किन्नर एक गांव में बधाई मांगने पहुंचे थे. इसी दौरान असगर ग्रुप के किन्नरों ने करीना नाम की किन्नर को बाहरी बता दिया. इसके बाद मौके पर विवाद हुआ. इस दौरान मारपीट भी हुई. पीड़ित पक्ष का कहना है कि किन्नर करीना की पीठ पर गहरे चोट के निशान हैं. आरोप है कि मारपीट के दौरान किन्नर करीना की चोटी काट दी गई और बाल भी काट डाले गए. 

आपको बता दें कि किन्नर समाज में बाल और चोटी को सम्मान है. इसे पहचान से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में इस घटना ने विवाद को और भड़का दिया. किन्नर करीना का गुट खुलकर सामने आ गया और हंगामा करने लगा.

पुलिस ने ये किया

घटना के बाद दोनों गुट सीधे बड़ौत कोतवाली पहुंच गए. यहां जमकर हंगामा हुआ. कोतवाली परिसर में काफी देर तक नारेबाजी और तीखी बहस चलती रही. पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की. काफी कोशिशों के बाद स्थिति को काबू में किया गया. फिलहाल पुलिस ने सोशल मीडिया X पर बताया, दोनों पक्षों की तहरीर ले ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.