आइसक्रीम बेचने वाले राहुल राजभर की शंकर यादव ने काट दी गर्दन, फिर चूल्हे में सिर डाला और करने लगा ये हैवानियत

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में रूह कंपा देने वाली वारदात. पैसे मांगने और शोर मचाने पर सनकी शंकर यादव ने आइसक्रीम विक्रेता बबलू राजभर की गला काटकर हत्या कर दी. आरोपी कटा हुआ सिर घर ले गया और उसे जलते चूल्हे में डाल दिया.

Barabanki News

सैयद रेहान मुस्तफा

29 Mar 2026 (अपडेटेड: 29 Mar 2026, 12:09 PM)

follow google news

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र से एक खौफनाक खबर सामने आई है. परसावल गांव में एक 50 साल के शंकर यादव ने आइसक्रीम बेचने वाले बबलू राजभर की गला काटकर हत्या कर दी. बबलू की गलती सिर्फ और सिर्फ इतनी थी कि वह वह जोर-जोर से आवाज देकर आइसक्रीम बेच रहा था. इसके साथ ही उसने शंकर यादव से आइसक्रीम के पैसे मांगे थे. ये दोनों बातें शंकर को इतनी नागवार गुजरीं की उसने अपने घर से हथियार लाकर बबलू राजभर का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बावजूद भी जब उसका मन नहीं भरा तब वह बबलू का कटा हुआ सिर अपने साथ घर लेकर ले गया और उसे जलते हुए चूल्हे में डाल दिया. इस दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरा नजारा देख चौंक गई.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

26 साल का बबलू राजभर दरियाबाद इलाके का रहने वाला था. वह अपने 12 साल के चचेरे भाई के साथ साइकिल पर आइसक्रीम बेचकर परिवार का पेट पाल रहा था. चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी शंकर यादव ने आइसक्रीम बेच रहे बबलू राजभर से खरीदकर खाई. लेकिन जब बबलू ने उससे पैसे मांगे तो वह भड़क गया.  शंकर ने पहले उसे वहां से भाग जाने की धमकी देते हुए कहा कि आवाज धीरे करके आइसक्रीम बेचो. जब बबलू ने दोबारा पैसे मांगे और आवाज लगाई तो सनकी शंकर घर से धारदार हथियार (बांका) निकाल लाया और सरेराह बबलू की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया.

चूल्हे में जलता मिला सिर

हत्या के बाद जो मंजर दिखा उसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. आरोपी शंकर कटा हुआ सिर हाथ में लेकर अपनी झोपड़ी में चला गया. सूचना मिलते ही जब टिकैतनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी ने सिर को जलते हुए चूल्हे में डाल दिया था. पुलिस ने मौके से ही आरोपी शंकर यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. उस वक्त वह चूल्हे पर चावल बना रहा था और पास ही सिर का कुछ हिस्सा जल चुका था.

पुलिस जांच में सामने आया है कि शंकर यादव एक आदतन अपराधी और मानसिक रूप से अस्थिर (साइको) किस्म का व्यक्ति है. उसकी हरकतों की वजह से पत्नी और बच्चों ने उसे पहले ही घर से निकाल दिया था और वह खेत में झोपड़ी डालकर अकेला रहता था. आरोपी पर साल 2008 में भी मुकदमे दर्ज हुए थे और वह दो साल पहले भी जेल जा चुका है. एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, आरोपी प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है.

परिवार में कोहराम

मृतक बबलू राजभर अपने चार भाइयों और चार बहनों में से एक था. मेहनत-मजदूरी कर घर चलाने वाले बबलू की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई है. पुलिस ने शव और कटे हुए सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.