धुरंधर 2 देखकर बाहर आए ASP अनुज चौधरी ने माफिया अतीक अहमद को लेकर दिया ये तगड़ा रिएक्शन

फिरोजाबाद के ASP अनुज चौधरी ने फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद अतीक अहमद के किरदार पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अतीक मोस्ट वांटेड अपराधी था, कोई शरीफ नहीं.

ASP Anuj Chaudhary

ASP Anuj Chaudhary

सुधीर शर्मा

28 Mar 2026 (अपडेटेड: 28 Mar 2026, 01:00 PM)

follow google news

ASP Anuj Choudhary on Atiq Ahmed: उत्तर प्रदेश के चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी एक बार फिर अपनी बेबाकी को लेकर सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद फिरोजाबाद जिले के ASP अनुज चौधरी ने इसमें दिखाए गए माफिया अतीक अहमद के किरदार और फिल्म के विरोध पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने साफ कहा कि अपराधी को अपराधी की तरह ही दिखाया जाना चाहिए. ASP अनुज चौधरी का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

'अतीक अहमद कोई शरीफ आदमी नहीं था'

फिल्म में अतीक अहमद के चित्रण को लेकर हो रहे विवाद पर अनुज चौधरी ने यूपी Tak से खास बातचीत में कहा कि 'इसमें कुछ भी गलत नहीं है. अतीक अहमद कोई शरीफ आदमी नहीं था. वह एक मोस्ट वांटेड अपराधी था. क्या वह कोई राष्ट्रभक्त था? फिल्म में उसका जैसा चरित्र था वैसा ही पर्दे पर उतारा गया है. इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.' इस दौरान ASP ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो फिल्म के दृश्यों का विरोध कर रहे हैं. उनके मुताबिक फिल्म में तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.

धुरंधर फिल्म को लेकर अनुज चौधरी ने कही ये बात

अनुज चौधरी ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 में धर्म की रक्षा और बलिदान की गहरी भावना दिखाई गई है. इसे केवल एक फिल्म के तौर पर नहीं समाज के आईने के रूप में देखा जाना चाहिए.अनुज चौधरी ने जनता से अपील की है कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा संख्या में देखा जाना चाहिए. फिल्म का विरोध करना पूरी तरह से अनुचित है.