'कोई भी उसे मुस्लिम से हिंदू नहीं बना पाएगा...' आयुष मलिक उर्फ अली की 'बहन' का सच आया सामने, पिता देवराज मलिक ने एक-एक बात बता दी!

शरद मलिक

15 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 12:03 PM)

Shamli Conversion Case: शामली जिले के चर्चित आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद धर्मांतरण प्रकरण में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है. आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक ने सोशल मीडिया पर खुद को आयुष की बहन बताने वाली एक अज्ञात महिला के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है.

Shamli Ayush Malik Conversion Case

Shamli Ayush Malik Conversion Case

Google CTA

Ayush Malik Conversion Case: शामली जिले के चर्चित आयुष मलिक उर्फ मोहम्मद धर्मांतरण प्रकरण में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है. आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक ने सोशल मीडिया पर खुद को आयुष की बहन बताने वाली एक अज्ञात महिला के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद जिले में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और लोग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें...

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक महिला ने कई वीडियो और पोस्ट साझा करते हुए आयुष मलिक को अपना भाई बताया था. इन पोस्टों के जरिए उसने मामले से जुड़े अलग-अलग दावे किए. देवराज मलिक का आरोप है कि महिला की ओर से साझा की गई सामग्री भ्रामक, तथ्यहीन और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली है. इसी को लेकर उन्होंने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और संबंधित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

FIR में क्या लिखा है?

देवराज मलिक ने अपनी तहरीर में लिखा कि, 'सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम एप्लीकेशन पर एक महिला नाम-पता अज्ञात की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उक्त महिला मेरे बेटे को अपना भाई बता रही है और कह रही है कि वो मर जाएगा लेकिन कोई भी उसे मुस्लिम से हिन्दू नहीं बना पाएगा. हाथ जोड़कर यही गुजारिश करूंगी कि मेरे भाई को कोई परेशान न करे.' उन्होंने आगे लिखा, 'इस सम्बन्ध में मैं आपको बताना चाहता हूं कि उपरोक्त महिला मेरी बेटी नहीं है. उपरोक्त वीडियो भ्रामक है. इन बातों से समाज में हिन्दू धर्म के प्रति घृणा फैलने व लोक शांति भंग होने की प्रबल सम्भावना है. प्रार्थी रिपोर्ट लिखाने आया है. प्रार्थी की रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें.'

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सदर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई पोस्टों की सत्यता, उनका उद्देश्य और उनसे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, पोस्ट की लोकेशन, संबंधित दस्तावेजों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पहले से चर्चा में है धर्मांतरण का मामला

गौरतलब है कि आयुष मलिक के कथित धर्मांतरण और निकाह का मामला पहले से ही जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस प्रकरण में करीब 10 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है. अब खुद को आयुष की बहन बताने वाली महिला पर एफआईआर दर्ज होने के बाद विवाद और गहरा गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.