संभल में नर्स को नशीली दवा पिलाकर 3 साल तक डॉक्टर करता रहा रेप, FIR में लड़की ने जो-जो बताया वो चौंका देगा

Sambhal Crime News: यूपी के संभल में एक डॉक्टर पर नर्स से 3 साल तक रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप. नशीली दवा पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो. बरेली-नैनीताल के होटलों में किया शोषण का भी लगाया आरोप. जानें पूरा मामला.

Sambhal News:सांकेतिक तस्वीर

अभिनव माथुर

29 Mar 2026 (अपडेटेड: 29 Mar 2026, 01:15 PM)

follow google news

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.एक महिला नर्स ने प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर पर नशीली दवा पिलाकर रेप करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

पीड़िता ने डॉक्टर पर लगाए कई आरोप

मुरादाबाद की रहने वाली पीड़िता संभल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नवंबर 2022 से नर्स के तौर पर काम करती थी. एफआईआर के मुताबिक 15 दिसंबर 2022 को नर्स की तबीयत बिगड़ने पर आरोपी डॉक्टर ने उसे नशीली दवा पिला दी. बेहोशी की हालत में डॉक्टर ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं. अगली सुबह डॉक्टर ने उन्हीं तस्वीरों को वायरल करने और नौकरी से निकालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू किया.

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने उसे डरा-धमकार नैनीताल,हल्द्वानी, बरेली और रामपुर के विभिन्न होटलों में ले जाकर कई बार रेप किया. आरोप है कि 2 दिसंबर 2025 को आरोपी ने आखिरी बार रेप किया और उसे जबरन गर्भनिरोधक दवाएं खिलाईं. आरोप है कि जब पीड़िता की मां ने डॉक्टर के पिता से शिकायत की तो उन्होंने पीड़िता और उसकी मां के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की.

पुलिस ने शुरू कर दी जांच

पीड़िता ने एसपी ऑफिस में शिकायत की थी, जिसके बाद संभल सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर और डॉक्टर के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि संभल के अस्पताल में कार्य करने वाली नर्स ने आरोप लगाया है कि वह हॉस्पिटल में ही बने कमरे में रुकती थी. वहीं घटना को अंजाम दिया गया. तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है. जांच चल रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.