फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर ब्लास्ट में घायल हुए भैया लाल को लेकर आई ये खबर

फिरोज खान

01 Apr 2026 (अपडेटेड: 01 Apr 2026, 05:39 PM)

Former MLA Vijay Singh House Blast: फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए ब्लास्ट मामले में आरोपी भैया लाल की मौत हो गई है.पुलिस ने विधायक के दोनों बेटों विक्की और सिक्की समेत 6 लोगों पर अवैध विस्फोटक रखने का मुकदमा दर्ज किया है.

Vijay Singh

Vijay Singh

Google CTA

Former MLA Vijay Singh House Blast: बीते कुछ दिन पहले फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर हुए ब्लास्ट के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. इस ब्लास्ट में बुरी तरह झुलसे मऊदरवाजा के रहने वाले भैया लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई. घर में हुए इस धमाके के बाद गंभीर रूप से घायल भैया लाल को जिला अस्पताल लोहिया से कानपुर रेफर किया गया था.बता दें कि पुलिस ने इस मामले में पूर्व सपा विधायक के दोनों बेटे अभिषेक और अविनाश सिंह के अलावा भैया लाल को भी आरोपी बनाया था.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला

फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा स्थित पूर्व विधायक के घर पर हुआ यह धमाका इतना जोरदार था कि घर की छत उड़ गई और खिड़की-दरवाजे मलबे में तब्दील हो गए. शुरुआती जांच में इसे सिलेंडर ब्लास्ट माना जा रहा था.लेकिन फॉरेंसिक टीम और पुलिस को मौके से बारूद और विस्फोटक सामग्री की तेज महक आई.इसी आधार पर दरोगा इमरान फरीद की तहरीर पर पूर्व विधायक के बेटों समेत 6 लोगों के खिलाफ अवैध विस्फोटक रखने का मुकदमा दर्ज किया गया.

विस्फोट कितना भयानक था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई और घर की दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं. इस हादसे में पूर्व विधायक के दोनों बेटे, अविनाश (विक्की) और अभिषेक (सिक्की) समेत कुल 6 लोग घायल हुए थे. पुलिस की निगरानी में सभी आरोपियों का इलाज चल रहा थाजिनमें से भैया लाल की मौत हो गई है. पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि घर के बेसमेंट में इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री किस उद्देश्य से जमा की गई थी.