UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में डबल मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है. यहां थाना इज्जत नगर क्षेत्र स्थित गांव रहेपुरा चौधरी के अंदर पति ने अपनी सास और साले की हत्या कर दी है. पति ने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. दरअसल पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बैठी थी. तभी आरोपी पति ने अपनी पत्नी, सास और साले के ऊपर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान आरोपी की सास और साले ने दम तोड़ दिया.
ADVERTISEMENT
अफसर खान का कांड
मिली जानकारी के मुताबिक, अफसर खान का अपनी पत्नी सायमा से विवाद चल रहा है. इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत के दौरान आरोपी अफसर खान ने चाकू निकाला और अपनी पत्नी, सास और साले के ऊपर हमला बोल दिया.
हमला इतना अचानक किया गया कि पंचायत में बैठा कोई भी आरोपी को काबू नहीं कर पाया. आरोपी ने सबसे पहले अपनी सास और फिर 19 साल के साले पर हमला किया. जब बचाव के लिए पत्नी आई तो उसे भी चाकू मार दिए.
फरार हुआ आरोपी पति
घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया, पति ने अपनी सास, साले और पत्नी को चाकू मारा है. पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. समाधान के लिए पंचायत चल रही थी. तभी ये घटना हुई है. इसमें आरोपी के सास और साले की मौत हो गई है. आरोपी की पत्नी गंभीर घायल है. मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT









