'डीएम-सीएम से नहीं डरते…' हाथरस के सरकारी डॉक्टर ने गुस्से में कह दी बड़ी बात, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

राजेश सिंघल

09 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

Hathras Doctor News:  उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ में तैनात एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Hathras Doctor News

Hathras Doctor News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ में तैनात एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में चिकित्सक डॉ. विनीत सक्सेना एक अभियुक्त के मेडिकल परीक्षण को लेकर उसके भाई से बहस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में डॉक्टर यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह 'डीएम-सीएम से नहीं डरते हैं.'

यह भी पढ़ें...


जानकारी के मुताबिक एक अभियुक्त को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ लाया गया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर डॉक्टर और अभियुक्त के भाई के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और वहां हंगामे जैसी स्थिति बन गई.

हंगामे के बीच सीएचसी प्रभारी ने स्थिति को संभालने के लिए दूसरे डॉक्टर को भेजा, जिसके बाद अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराया गया. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने डॉ. विनीत सक्सेना को सहपऊ सीएचसी से हटाकर मुरसान सीएचसी से अटैच कर दिया है. साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.