संभल में वॉट्सएप पर चल रहा बड़ा खेल, गैंग बनाकर की जा रहा थी ये प्लानिंग, मामला हिला देगा

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए ऑपरेट हो रहे एक गैंग का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक यह गैंग व्हाट्सएप, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रुप बनाकर लोगों को डराता-धमकाता था और उनसे रंगदारी मांगता था.

Sambhal News

अभिनव माथुर

• 10:58 AM • 09 May 2026

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए ऑपरेट हो रहे एक गैंग का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक यह गैंग व्हाट्सएप, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्रुप बनाकर लोगों को डराता-धमकाता था और उनसे रंगदारी मांगता था. पुलिस ने इस मामले में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस और एक गाड़ी भी बरामद हुई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को 'बाबा गैंग' का सदस्य बताते थे. गैंग में करीब 25 से 30 बदमाश शामिल बताए जा रहे हैं. बता दें आरोपी सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर लोगों में डर फैलाते थे और रंगदारी वसूलने की कोशिश करते थे.

यह भी पढ़ें...

राहगीर से मांगी थी डेढ़ लाख की रंगदारी

यह मामला जुनावई थाना क्षेत्र के दफ्तरा हिमाचल गांव निवासी रामपाल की शिकायत के बाद सामने आया. पीड़ित के मुताबिक दो दिन पहले कुछ युवकों ने रास्ते में उसे रोक लिया और खुद को बाबा गैंग का सदस्य बताते हुए डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी. रामपाल ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

एसओजी और सर्विलांस टीम ने पकड़े आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया. इसके बाद पुलिस ने कुलदीप, अमन, सुरेंद्र, अंकित, प्रिंस और अवधेश नाम के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

तमंचे और कारतूस बरामद हुए 

एएसपी मनोज रावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और एक गाड़ी बरामद हुई है. पुलिस अब गैंग से जुड़े बाकी बदमाशों की तलाश कर रही है.पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गैंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अलग-अलग ग्रुप बनाकर लोगों को धमका रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है.