पति की मौत के 12 दिन बाद उन्नाव की आरती भी दुनिया छोड़कर चली गई, आखिरी वीडियो में ये बताकर झकझोर डाला

सूरज सिंह

15 Mar 2026 (अपडेटेड: 15 Mar 2026, 03:00 PM)

UP News: यूपी के उन्नाव की रहने वाली आरती पति की मौत के 12 दिन बाद दुनिया छोड़कर चली गई. अब उसका आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है.

Unnao, Unnao news, Woman suicide Unnao , Woman suicide Unnao news , husband death Woman suicide , महिला आत्महत्या उन्नाव , Unnao news , Unnao  news in hindi , Unnao  latest news, up news

UP News

Google CTA

UP News: यूपी के उन्नाव स्थित पीड़ी नगर की रहने वाली 30 साल की एकता उर्फ आरती की जिंदगी 12 दिन पहले पुरी तरह से हिल गई और बदल भी गई. 12 दिन पहले आरती के पति आलोक उर्फ बबलू को हार्ट अटैक आ गया था और उसकी मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद आरती पूरी तरह से खामोश और गुमसुम रहने लगी थी. अब आरती ने जो कदम उठाया है, उसने उसके परिवार को हिला कर रख दिया है.

यह भी पढ़ें...

आरती ने 1 मिनट 9 सेकेंड का एक वीडियो बनाया है. इसके बाद उसकी लाश परिवार को मिली है. दरअसल आरती ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी. इस वीडियो में आरती ने जो बताया, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.

वीडियो में आरती ने क्या कहा?

इस वीडियो में आरती ने कहा, हम अपने पति के बिना नहीं जी सकते. हम दोनों में बहुत प्यार था. आरती ने कहा, एक लड़की के तीन सहारे होते हैं. पहले मां-बाप, दूसरा पति और तीसरा बच्चा. मगर अब अब मेरे पास तीनों में से एक भी नहीं रहा, इसलिए आज हम ये दुनिया छोड़ रहे हैं. ये हमारा आखिरी नमस्ते है. हमारा अंतिम संस्कार अच्छे से कर देना बस.

बताया जा रहा है कि आरती पति की मौत के बाद कमरे में बंद रहती थी. उसने अकेला रहना शुरू कर दिया था. माना जा रहा है कि पति की मौत का दुख उससे सहन नहीं हुआ.

पड़ोसी संजीव तिवारी का कहना है कि आरती की शादी 7 साल पहले हुई थी. अभी तक कोई बच्चा नहीं था. पति की मौत के बाद से ही तनाव में रहती थी. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. मगर इसे सुसाइड ही मानकर चल रही है.