यूपी के इस नवोदय विद्यालय में Gen Alpha ने किया विरोध प्रदर्शन, खुद को क्लासरूम में बंद करके रख दी ये अनोखी मांग

यूपी तक

• 12:40 PM • 14 Aug 2026

Kannauj Jawahar Navodaya Vidyalaya Protest: उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में Gen Alpha छात्रों ने खराब खाने और शिक्षकों के बुरे बर्ताव से परेशान होकर खुद को एक क्लासरूम में बंद करके विरोध प्रदर्शन किया है.

UP Tak
Google CTA

Kannauj Jawahar Navodaya Vidyalaya Protest: उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों ने अपनी शिकायतों को लेकर एक अनोखा प्रदर्शन किया है. यहां पढ़ने वाले Gen Alpha छात्रों ने खराब खाने और शिक्षकों के बुरे बर्ताव से परेशान होकर खुद को एक क्लासरूम में बंद करके विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों के इस प्रदर्शन का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. खुद जिलाधिकारी (डीएम) इस मामले से निपटने के लिए नवोदय स्कूल पहुंच गए. 

यह भी पढ़ें...

स्कूल की सुविधाओं से छात्र नाराज

कन्नौज के जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र स्कूल की व्यवस्थाओं से काफी समय से परेशान थे. छात्रों का आरोप है कि स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है. इसके अलावा उन्हें जो खाना दिया जा रहा है, उसकी क्वालिटी भी बहुत खराब है. छात्रों ने कुछ शिक्षकों के बुरे व्यवहार को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है.

खुद को क्लासरूम में किया बंद

अपनी इन्हीं समस्याओं को स्कूल प्रबंधन और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए छात्रों ने इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को शुरू कर दिया. विरोध जताते हुए कुछ छात्रों ने खुद को एक क्लासरूम के अंदर बंद कर लिया. इसके बाद इस प्रदर्शन का एक वीडियो बनाया गया, जिसे छात्रों ने सोशल मीडिया पर डाल अपलोड कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 

वीडियो वायरल होने पर जागे अफसर

छात्रों के क्लासरूम में बंद होने का वीडियो जैसे ही प्रशासन के सामने आया, तब जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पूरे मामले को तुरंत संज्ञान में लिया है. मामले को बढ़ता देख कन्नौज के जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तुरंत अपनी टीम के साथ नवोदय विद्यालय पहुंच गए. स्कूल पहुंचकर डीएम ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की और उन्हें शांत कराने की कोशिश की है.

डीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

डीएम के द्वारा छात्रों को उनकी मांगो पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद और काफी समझाने-बुझाने पर छात्र क्लासरूम से बाहर आने के लिए तैयार हुए. इसके बाद छात्रों ने प्रशासन के सामने खाने और शिक्षकों के व्यवहार से जुड़ी अपनी सभी शिकायतें रखीं. मौके पर मौजूद डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि बच्चों की कुछ समस्याएं थीं जिन्हें ध्यान से सुना गया है. डीएम ने छात्रों को पूरा भरोसा दिया है कि उनकी शिकायतों की जांच की जाएगी और समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बागपत में अंकित और इसरार की मंदिर में पुजारी ने बनाई कब्र, अब वायरल फोटो वाली युवती ने खोला राज!