प्रेम प्रसंग से नाराज आमिर ने 21 साल की सगी बहन को मौत के घाट उतारा होकर,  मुजफ्फरनगर का यह पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

यूपी तक

01 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Muzaffarnagar Honor Killing News: मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. यहां 21 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसके ही सगे भाई ने हत्या कर दी.

Muzaffarnagar Honor Killing News

Muzaffarnagar Honor Killing News (Photo: AI Generated)

Google CTA

Muzaffarnagar Crime Newsमुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. यहां 21 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसके ही सगे भाई ने हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी बहन के एक युवक से संपर्क और बातचीत करने से नाराज था. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है. इस वारदात के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें...

प्रेम संबंध को लेकर था परिवार में विवाद

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवती की पहचान अदीबा के रूप में हुई है. आरोप उसके 25 वर्षीय भाई आमिर पर लगाया गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अदीबा का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर परिवार के कुछ सदस्य नाराज थे. रविवार को इसी मुद्दे पर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हिंसक रूप ले बैठा.

चाकू से हमला कर दी गई जान

जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद आरोपी भाई ने कथित तौर पर अपनी बहन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. जैसे ही वारदात की सूचना मिली, स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा भी अन्य अधिकारियों, फोरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जांच टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए. फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया, ताकि मामले से जुड़े हर पहलू की सही जानकारी सामने आ सके. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आरोपी की तलाश में कई टीमें सक्रिय

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया गया है. विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल गांव में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है. युवती की मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.