Sitapur News: ऑनलाइन खाद व्यवस्था के विरोध में किसानों का हल्लाबोल, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Newzo

• 03:22 PM • 21 Jul 2026

Sitapur Farmers Protest: बलिया में सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग को लेकर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी. समीक्षा बैठक में कई विभागों की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए और लापरवाही पर वेतन रोकने सहित सख्त कार्रवाई की चेतावनी जारी की.

ऑनलाइन खाद व्यवस्था के विरोध में किसानों का हल्लाबोल, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ऑनलाइन खाद व्यवस्था के विरोध में किसानों का हल्लाबोल, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Google CTA

Sitapur News: जिले में ऑनलाइन खाद वितरण व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. किसानों का आरोप है कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद समय पर खाद नहीं मिल रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है. प्रदर्शन के बाद किसानों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की.

यह भी पढ़ें...

भाकियू नेता उमेश पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और ऑनलाइन खाद वितरण प्रणाली के खिलाफ विरोध जताया.  किसानों का कहना है कि प्रदेश में सबसे पहले सीतापुर और रामपुर में इस व्यवस्था को लागू किया गया, लेकिन इसके कारण उन्हें खाद प्राप्त करने में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

किसान नेता उमेश पांडे ने कहा कि यदि सरकार ऑनलाइन खाद व्यवस्था लागू करना चाहती है तो इसकी शुरुआत पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा क्षेत्र और उसके बाद प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि व्यवस्था पूरी तरह सफल होने के बाद ही इसे अन्य जिलों में लागू किया जाए.

किसानों ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था के कारण खाद लेने के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और समय पर उर्वरक नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है. उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार कर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की.

भाकियू ने चेतावनी दी कि यदि ऑनलाइन खाद वितरण व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.