मेरे साथ बहुत गलत होता था… मुजफ्फरनगर में 23 साल की बहू ने काट दिया अपने ससुर का प्राइवेट पार्ट, आगे की कहानी हिला देगी!

संदीप सैनी

• 09:36 AM • 18 Jul 2026

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. यहां 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Muzaffarnagar Budhana Incident

Muzaffarnagar Budhana Incident (Photo: AI)

Google CTA

Muzaffarnagar Budhana Incident: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. यहां 23 साल की एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में महिला ने आरोप लगाया कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है.

यह भी पढ़ें...

पूछताछ में महिला ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसके ससुर जाकिर कई दिनों से उसके साथ गलत हरकतें और छेड़छाड़ करते थे. महिला ने कहा, 'मेरे साथ लंबे समय से गलत होता था, अब और सहा नहीं गया.' उसने बताया कि घटना के समय उसने नाखून काटने वाले ब्लेड से ससुर पर हमला किया. पुलिस का कहना है कि महिला के आरोपों की भी जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई होगी.

घर में ससुर के साथ रहती थी महिला

जानकारी के अनुसार, महिला के दो छोटे बेटे हैं. उसका पति शहजाद हरियाणा में किराये का रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता है. पति के बाहर रहने की वजह से महिला अपने दोनों बच्चों और ससुर के साथ घर में रहती थी. पुलिस अब परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी सामने आ सके.

पड़ोसियों ने भी कही ये बातें

मोहल्ले की एक पड़ोसन नाजरा ने बताया कि महिला पहले भी कई लोगों से कहती थी कि उसके साथ गलत हो रहा है. उनके मुताबिक, उसने कई बार अपनी परेशानी बताने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. हालांकि, पड़ोसियों का कहना है कि घर के अंदर क्या हो रहा था, इसकी पूरी जानकारी किसी को नहीं थी क्योंकि उस परिवार के यहां लोगों का ज्यादा आना-जाना नहीं था. पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है.

पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा

बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीआरबी के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया है. उन्होंने कहा, 'पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया. पूछताछ में महिला ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं. अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.' पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.