मुजफ्फरनगर में LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, हादसे में 1 की मौत कई लोग हुए घायल, मौके पर मची-चीख पुकार

यूपी तक

02 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Muzaffarnagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. शाहपुर क्षेत्र के काकरा गांव के पास स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी. तभी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लाइन में खड़े लोगों के बीच जा घुसी.

Muzaffarnagar Road Accident

Muzaffarnagar Road Accident (Photo: AI Generated)

Google CTA

Muzaffarnagar Gas Agency Accident: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. शाहपुर क्षेत्र के काकरा गांव के पास स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी. तभी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लाइन में खड़े लोगों को कुचल दिया. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जिसके बाद वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.  इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

यह भी पढ़ें...

एजेंसी पर काफी भीड़ थी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, साप्ताहिक अवकाश के बाद बड़ी संख्या में ग्राहक गैस सिलेंडर भरवाने के लिए एजेंसी पहुंचे थे. इसी वजह से गोदाम के बाहर लंबी कतार लगी हुई थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 35 वर्षीय अय्यूब की जान चली गई, जबकि शेखर नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.

कार छोड़कर फरार हुआ चालक

पुलिस के अनुसार, कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधा लोगों की लाइन में घुस गया. हादसे के तुरंत बाद चालक अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही फरार चालक की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

(आज तक के इनपुट से)