मुजफ्फरनगर में भगवा पहनकर लच्छू मांग रहा था घर-घर जाकर भीख, घिरा तो मुंह पर आया असली नाम एहसान फिर हुआ बड़ा खुलासा

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एक युवक भगवा वस्त्र पहनकर भीख मांग रहा था. जब पुलिस ने इसे पकड़ा तो सनसनीखेज खुलासा हुआ.

Muzaffarnagar News

संदीप सैनी

04 Feb 2026 (अपडेटेड: 04 Feb 2026, 04:57 PM)

follow google news

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने भगवा वस्त्र धारण कर घर-घर जाकर भीख मांगने वाले एक युवक को पकड़ा. लोगों को इसपर शक था. युवक के हाथ में कलावा बंधा हुआ था और इसने भगवा कपड़े पहन रखे थे. मगर जब ग्रामीणों ने इससे सख्त पूछताछ की तो सब खुलकर सामने आ गया. दरअसल ये शख्स मुसलमान था. इसके बाद जब पुलिस ने इससे पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हो गया.

यह भी पढ़ें...

मुजफ्फरनगर में हुआ बड़ा खुलासा

जांच के बाद सामने आया कि युवक का नाम एहसान था. ये हिंदू बन और संतों जैसे कपड़े पहन घर-घर जाकर भीख मांगता था. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पूरा गैंग है, जो भगवा वस्त्र पहनकर घरों में भीख मांगने जाता है और इस दौरान घर की रेंकी भी कर लेता है. 

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में ये भी बताया कि इस गैंग में उसके परिवार के सदस्य ही हैं. इन सभी ने मीरापुर क्षेत्र में किराए का मकान भी ले रखा है. दिन में ये लोग भगवा कपड़े पहनकर भीख मांगने जाते हैं और फिर सभी रात में घर आ जाते हैं. इसके बाद रात में ही लूट की योजना बनती है.

लच्छू रखा था नाम

पकड़े गए मुस्लिम भगवा धारी युवक एहसान ने बताया है की उसने अपना नाम लच्छू रखा हुआ था, जिससे कोई उसे पहचान ना सके और वह आसानी से दिन में भीख मांगने के नाम पर घरों की रेंकी करता रहे.

आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके, उसे जेल भेज दिया है. अब पुलिस इस गैंग के बाकी आरोपियों की भी तलाश कर रही है और इनकी क्राइम कुंडली भी खंगाल रही है.

एसपी ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (एसपी ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया,  आरोपी का नाम एहसान है. ये जौला बुढ़ाना का रहने वाला है. इसके साथी फरार हैं. उन्हें पकड़े के लिए टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    follow whatsapp