पहले PM मोदी से मुलाकात, फिर जन्मदिन की बधाई और अब राज्यसभा की चर्चा… क्या वरुण गांधी की होगी वापसी?

सौरभ पांडेय

• 04:38 PM • 28 Sep 2026

Varun Gandhi News: पीलीभीत की सियासत में पूर्व सांसद और बीजेपी नेता वरुण गांधी एक बार फिर चर्चा में हैं. उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा सीटों को लेकर बीजेपी के संभावित नामों की चर्चा में वरुण गांधी का नाम सामने आया है.

Varun Gandhi

Varun Gandhi (File Photo)

Google CTA

Varun Gandhi News: पीलीभीत की सियासत में पूर्व सांसद और बीजेपी नेता वरुण गांधी एक बार फिर चर्चा में हैं. उत्तर प्रदेश से आगामी राज्यसभा सीटों को लेकर बीजेपी के संभावित नामों की चर्चा में वरुण गांधी का नाम सामने आया है. इसके बाद पीलीभीत के राजनीतिक गलियारों में भी उनके अगले सियासी कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, बीजेपी की ओर से अभी तक उनके नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें...

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुरू हुई चर्चा

वरुण गांधी ने मार्च 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर भी साझा की थी. इसके बाद से ही वरुण गांधी के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हुआ. फिर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वरुण गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा का जिक्र करते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी.

राज्यसभा के संभावित नामों में वरुण गांधी की चर्चा

इन घटनाक्रमों के बीच अब उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने वाले संभावित बीजेपी नेताओं के नामों में वरुण गांधी की चर्चा सामने आई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें संभावित दावेदारों में शामिल बताया गया है. हालांकि, बीजेपी की ओर से अभी तक वरुण गांधी के नाम की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फिलहाल उनकी राज्यसभा जाने की चर्चा अटकलों तक ही सीमित है.

2009 और 2019 में पीलीभीत से बने थे सांसद

वरुण गांधी का पीलीभीत से पुराना राजनीतिक रिश्ता रहा है. वह 2009 और 2019 में पीलीभीत लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद चुने गए थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पीलीभीत से उन्हें टिकट नहीं दिया और जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया. जितिन प्रसाद ने चुनाव में जीत दर्ज की. अब करीब ढाई साल बाद राज्यसभा को लेकर वरुण गांधी का नाम फिर सामने आने से पीलीभीत में उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

पीलीभीत में आज भी दिखता है वरुण का असर

वरुण गांधी का पीलीभीत की राजनीति से जुड़ाव अब भी चर्चा में है. उनके समर्थन में आज भी पोस्टर दीवारों पर लगे मिल जाते हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थक सक्रिय हैं. वरुण गांधी के समर्थकों ने कहा, 'अभी कुछ पता नहीं है, लेकिन अगर वो वापसी करते हैं तो हम लोगों के लिए खुशी की बात है.” इससे जिले में उनके समर्थकों के बीच भी संभावित वापसी को लेकर उत्सुकता का अंदाजा लगाया जा रहा है.

करीबी ने कहा- राज्यसभा पर अभी जानकारी नहीं

वहीं, वरुण गांधी के एक करीबी ने राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर कहा, 'अभी कुछ जानकारी नहीं है, अगर होता है तो अच्छी बात है.” यानी वरुण गांधी के राज्यसभा जाने को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पार्टी की ओर से भी उनके नाम को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में फिलहाल पीलीभीत में उनके संभावित अगले कदम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है.