Vrindavan Boat Tragedy: वृंदावन नाव हादसा, तीसरे दिन 13 की मौत, 3 लापता; सर्च ऑपरेशन जारी

Mathura News: वृंदावनमें हुए नाव हादसे में अब तक 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और 3 लोग अभी भी लापता हैं. सेना समेत करीब 250 लोगों की टीम तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है.

Newzo

• 12:01 PM • 12 Apr 2026

follow google news

Mathura News: मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में अब तक 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. 3 लोग अभी भी लापता हैं. रविवार को तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. आर्मी समेत करीब 250 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है. अब जांच का दायरा 14 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

आज सुबह 8 बजे हादसे की जगह से 3 किमी दूर ऋषभ शर्मा का शव मिला. ऋषभ पंजाब के जगराओं के रहने वाले थे. इससे पहले सर्चिग अभियान के दूसरे दिन यानी शनिवार को पंजाब निवासी मानिक टंडन का शव देवरहा बाबा घाट के पास से बरामद हुआ था. उनकी सगाई हो चुकी थी और सितंबर में शादी होनी थी.

बेटे की लाश देखकर बुजुर्ग पिता फफक पड़े. शुक्रवार दोपहर 3 बजे 38 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी. हादसा श्री बांके बिहारी मंदिर से 2 किमी दूर केसी घाट पर हुआ था.

 श्रद्धालु को नाविक ने लाइफ जैकेट नहीं दी थी 
जिस जगह हादसा हुआ, वहां 25 फीट गहरा पानी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि नाव की क्षमता 40 श्रद्धालुओं की थी. किसी भी श्रद्धालु को नाविक ने लाइफ जैकेट नहीं दी थी. पांटून पुल की रिपेयरिंग कर रहे लोगों और नाविकों ने कुछ लोगों को बचाया था.

प्रशासन के मुताबिक, अब तक कुल 13 शव बरामद किए जा चुके हैं. 3 लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है. पोस्टमॉर्टम के बाद 10 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

यह भी पढ़े: यूपी में अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत कई जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट