Vrindavan Crime News: वृंदावन में कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री पर हमला, चेन और रुद्राक्ष माला छीनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mathura News: वृंदावन में कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री के साथ ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और लूट की घटना सामने आई है. आरोप है कि हमलावरों ने उनकी सोने की चेन और रुद्राक्ष माला छीन ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Newzo

• 04:53 PM • 11 Apr 2026

follow google news

Mathura News: वृंदावन में प्रसिद्ध भागवत कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब वे अपने ड्राइवर के साथ यमुना सिटी कॉलोनी से लौट रहे थे. सूचना के अनुसार, बस स्टैंड के पास ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद दिल्ली नंबर की एक कार सवार कुछ लोगों से उनका टकराव हो गया. 

यह भी पढ़ें...

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कार सवार व्यक्तियों ने शास्त्री और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए और गले से सोने की चेन तथा रुद्राक्ष की माला छीन ली. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर बीच-बचाव किया, जिससे स्थिति और गंभीर होने से बच गई. 

घटना के बाद मृदुल कांत शास्त्री ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने एक व्यक्ति सुरेंद्र सिंह और उसके साथियों पर हमले और लूट का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.