Mathura News Today: मथुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक 23 वर्षीय युवक के यमुना नदी में कूदने की सूचना मिली है. यह घटना बंगाली घाट पुलिस चौकी के पीछे, रेलवे पुल के पास हुई बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. साथ ही गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश जारी रखी गई.
ADVERTISEMENT
आसपास के इलाके में लोग भी बड़ी संख्या में जमा हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें युवक खुद को अपनी स्थिति के लिए जिम्मेदार बताते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सच्चाई स्पष्ट नहीं है.
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है. वहीं समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है.
ADVERTISEMENT









