Mathura Kosi Kala Protest News: मथुरा में नालों पर लगाए स्लीपर से भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर किया जोरदार प्रदर्शन

Mathura News: बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ और घर में जबरन खींचने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। शुरुआती लापरवाही के बाद SSP के हस्तक्षेप पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी की धाराओं में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है.

Newzo

• 05:19 PM • 08 Apr 2026

follow google news

Mathura News: कोसीकला नगर के पंजाबी बाजार में बुधवार को व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन ठेकेदार द्वारा बिना मानकों के बनाये गए नाले एवम बिना व्यापारियों से वार्ता कर नालों के ऊपर लगाए गए स्लीपरों के विरोध में था, जिसके कारण दुकानों के शटर पूरी तरह से नहीं खुल पा रहे हैं और व्यापार प्रभावित हो रहा है. 

यह भी पढ़ें...

विरोध स्वरूप व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की. व्यापारियों का आरोप है कि नालों पर स्लीपर इस तरह से लगाए गए हैं कि दुकानों के शटर खोलने में परेशानी हो रही है. इससे ग्राहकों की आवाजाही भी बाधित हो रही है. उनका कहना है कि यह कार्य बिना व्यापारियों से सलाह-मशविरा किए किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है.

नगर पालिका प्रशासन से समस्या का समाधान करने की अपील

प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने मांग की कि इन स्लीपरों को जल्द से जल्द हटाया जाए ताकि वे अपनी दुकानें सुचारु रूप से चला सकें. चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. मौके पर दर्जनों की संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए और सभी ने एक स्वर में नगर पालिका प्रशासन से समस्या का समाधान करने की अपील की. 

नगर पालिका अधिकारी पहुंचे मौके पर, पत्थर लगवाने का दिया आश्वासन

पंजाबी बाजार के व्यापारियों ने सम्बंधित सभासद पर आरोप लगाया कि सूचना के बाद सभासद कभी मौके पर नही आते न ही व्यापारियों की समस्याओं को पालिका तक पहुँचाते है. व्यापारियों की सूचना के बाद नगरपालिका अध्यक्ष की सूचना पर नगर पालिका अधिकारी योगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत स्लीपरों को हटाकर उनकी जगह पत्थर लगवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यापारियों की समस्या का समाधान हो गया. प्रदर्शन के दौरान अशोक शर्मा, अशोक अग्रवाल, पूर्व सभासद शेलु जायसवाल, योगेश होडलिया, सत्तन, दीपक जैन, टीटू अरोरा, बॉबी अरोरा, चीनू, सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे.