वृंदावन में यमुना में नाव पलटने से 10 की मौत, लुधियाना के बहल परिवार ने खोए 7 सदस्य

विवेक मिश्रा

• 10:30 AM • 11 Apr 2026

Vrindavan Boat Accident: वृंदावन में यमुना नदी में हुए भीषण नाव हादसे में जगराओं के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल थे. घटना के बाद पंजाब के जगराओं में मातम पसरा है और मुख्यमंत्री भगवंत मान श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं.

UP Tak
Google CTA

Vrindavan Boat Accident: मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए भीषण नाव हादसे ने पंजाब के जगराओं में मातम पसर दिया है. इस हादसे में जान गंवाने वाले 10 श्रद्धालुओं में से 7 एक ही परिवार के सदस्य थे. पीड़ित बहल परिवार के घरों में इस वक्त सन्नाटा पसरा है. कुछ ही देर में सभी मृतकों के शव उनके पैतृक निवास पहुंच जाएंगे.

यह भी पढ़ें...

130 श्रद्धालुओं का जत्था गया था वृंदावन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार (9 अप्रैल) को जगराओं के श्री बांके बिहारी क्लब की ओर से दो बसों में कुल 130 श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा पर ले जाया गया था. इनमें से 90 लोग अकेले जगराओं शहर के थे और बाकी अन्य शहरों से शामिल हुए थे. यह चार दिन की धार्मिक यात्रा थी जिसका अंत इतने भीषण हादसे के साथ होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.

एक ही परिवार के 7 लोगों की चली जान

पीड़ित बहल परिवार के सदस्यों ने इस त्रासदी की पुष्टि की. मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

मधुर बहल (जगराओं निवासी)

कविता बहल (मधुर की माता)

चरणजीत बहल (मधुर के चाचा)

पिंकी बहल (चाची)

आशा रानी (मधुर की बुआ)

अंजू गुलाटी (बुआ, लुधियाना निवासी)

राकेश गुलाटी (फूफा)

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान

हादसे की खबर मिलते ही पंजाब सरकार भी हरकत में आ गई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद मृतकों को श्रद्धांजलि देने और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए जगराओं पहुंच रहे हैं. मृतकों के शवों को एंबुलेंस के जरिए मथुरा से जगराओं लाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 10वीं-12वीं पास के लिए नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर निकली 2442 नौकरियां, बढ़ियां सैलरी पाने के लिए ऐसे करें अप्लाई