Mathura Fire Incident: मथुरा में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बंदर के चलते हुआ शॉर्ट सर्किट, मचा हड़कंप

Mathura News: मथुरा के डीग गेट स्थित शारदा कॉम्प्लेक्स के बाहर ट्रांसफार्मर में बंदर के चढ़ने से शॉर्ट सर्किट हुआ और भीषण आग लग गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

Newzo

11 Apr 2026 (अपडेटेड: 11 Apr 2026, 12:08 PM)

follow google news

Mathura News: मथुरा के डीग गेट स्थित शारदा कॉम्प्लेक्स के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब कॉम्प्लेक्स में काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बंदर के ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण कुछ ही मिनटों में आग भड़क उठी और उसने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें देखकर आसपास की दुकानों में मौजूद दुकानदार और ग्राहक घबराकर बाहर निकल आए.

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर में इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, और अक्सर बंदरों की वजह से शॉर्ट सर्किट होता रहता है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें: कम नंबर आने या फेल होने पर बिलकुल न घबराएं बल्कि करें ये काम, इस तरह से बच जाएगा पूरा साल!