UP Petrol-Diesel Price Today: यूपी के कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जल्दी चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

यूपी तक

31 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

UP Petrol-Diesel Price: उत्तर प्रदेश में 31 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. राज्य के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. कुछ जिलों में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है.

UP Petrol-Diesel Price

UP Petrol-Diesel Price

Google CTA

UP Fuel Price Today: उत्तर प्रदेश में 31 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. राज्य के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. कुछ जिलों में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है, जबकि कुछ जगहों पर कीमतों में कमी दर्ज की गई है. ऐसे में वाहन चालकों के लिए घर से निकलने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जानना जरूरी हो गया है.

यह भी पढ़ें...

आगरा, प्रयागराज और झांसी में बढ़े दाम

आगरा में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 101.80 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो एक दिन पहले 101.72 रुपये थी. वहीं डीजल भी 95.20 रुपये से बढ़कर 95.27 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. प्रयागराज (इलाहाबाद) में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यहां पेट्रोल 99.13 रुपये और डीजल 92.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. झांसी में पेट्रोल की कीमत 101.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत घटकर 95.91 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.

बलिया और लखनऊ में पेट्रोल सस्ता

बलिया में पेट्रोल की कीमत में 3 पैसे की कमी आई है और यह 102.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल भी 17 पैसे सस्ता होकर 95.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 101.89 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. हालांकि डीजल की कीमत में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह 96.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

मथुरा और मेरठ के लोगों को राहत

मथुरा में पेट्रोल की कीमत 23 पैसे घटकर 101.29 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 96.41 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है. मेरठ में भी पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम कम हुए हैं. यहां पेट्रोल 101.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. डीजल की कीमत में लगभग 90 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है.

नोएडा में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

नोएडा में वाहन चालकों को आज थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है. यहां पेट्रोल की कीमत 20 पैसे बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल भी 15 पैसे महंगा होकर 96.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कुल मिलाकर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. हालांकि यह बदलाव बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों के मासिक बजट पर इसका असर पड़ सकता है.