UP Weather Alert Today: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केन्द्र ने आज यानि 21 जुलाई के लिए उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर प्रभाव आधारित चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी, दोनों हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही कई स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है. ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT
पश्चिमी यूपी में कई जिलों पर बारिश का ज्यादा असर
आईएमडी की प्रभाव आधारित चेतावनी के अनुसार "पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की बहुत संभावना है." विभाग ने यह भी कहा है कि "संभाग में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है." मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के मुताबिक बांदा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी
पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग ने स्थिति को गंभीर मानते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की बहुत संभावना है." इसके साथ "कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और आसपास के जिलों में मौसम का प्रभाव अधिक रहने की आशंका जताई गई है.
इन बारिश और बिजली गिरने का खतरा
मौसम विभाग की सूची के अनुसार भारी बारिश और वज्रपात की संभावना केवल सीमित जिलों तक नहीं है. श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, ललितपुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है. विभाग ने इन इलाकों के लोगों को मौसम बिगड़ने पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है.
ऑरेंज अलर्ट के दौरान बरतें सावधानी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम सामान्य से अधिक प्रभाव डाल सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए. तेज बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों से बचने, खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े न होने और मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी जाती है. किसान, यात्री और खुले में काम करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की जरूरत है ताकि किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सके.
किसानों और आम नागरिकों के लिए सलाह
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए किसानों को खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखने, बारिश और वज्रपात के दौरान खेतों में काम करने से बचने तथा तैयार फसलों और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है. वहीं आम नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों, जलभराव वाले रास्तों से दूरी बनाए रखें तथा मेघगर्जन के समय सुरक्षित भवन में शरण लें. साथ ही स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा मौसम अपडेट का लगातार पालन करें.
ADVERTISEMENT











