UP Weather: रेड अलर्ट! अगले 3 घंटों में यूपी के इन जिलों में भीषण मॉनसूनी बारिश की चेतावनी जारी

यूपी तक

• 03:21 PM • 20 Jul 2026

UP Weather Update: मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Breaking: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मॉनसून फिर एक्टिव हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, भारी से अत्यधिक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. विभाग के मुताबिक कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें...

12+ जिलों में रेड अलर्ट, बहुत ज्यादा भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

विभाग ने गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और जालौन समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

25 जिलों में येलो अलर्ट

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें. पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें. बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.