जंतर मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों ने किसकी निकाली 'अर्थी'? विरोध के तरीके ने सबका ध्यान खींचा

यूपी तक

20 Jul 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 12:32 PM)

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज संसद मार्च करने के लिए युवाओं की भारी उमड़ी है. इस दौरान देश भर से आए युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में 'मरी हुई शिक्षा' की अर्थी निकालकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

UP Tak
Google CTA

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज संसद मार्च करने के लिए युवाओं की भारी उमड़ी है. कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए छात्र पूरे भारत भर से जंतर-मंतर पहुंचे हैं. इस दौरान विरोध प्रदर्शन में इतनी भीड़ हो गई कि इसे संभालने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा है. इसके साथ ही देश भर से आए युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में 'मरी हुई शिक्षा' की अर्थी निकालकर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

यह भी पढ़ें...

जंतर-मंतर पर मरी शिक्षा की अर्थी

जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन का आज अनोखा रूप देखने को मिला है. मध्य प्रदेश के मुरैना से आए युवाओं के एक बड़े समूह ने अपने कंधों पर अर्थी लेकर मार्च में शामिल हुआ है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह भारत की 'मरी हुई शिक्षा' की लाश है. वह इस शिक्षा रूपी लाश को लेकर लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद भवन की तरफ जा रहे हैं, ताकि वहां जाकर इसका 'पिंडदान' किया जा सके.

जंतर-मंतर पर उमड़ी भीड़

जंतर-मंतर पर युवाओं की भीड़ इतनी ज्यादा है कि वहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची हुई है. इस प्रदर्शन में देश भर से आए युवाओं ने कनॉट प्लेस (सीपी) से लेकर पूरे इलाके को भर दिया है. तो वहीं दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन पर काबू करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

संसद भवन की ओर किया मार्च

जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए इन हजारों युवाओं ने करीब नौ बजे संसद के लिए मार्च किया. इस दौरान युवाओं की भारी भीड़ अपनी मांगों और 'शिक्षा की लाश' को लेकर संसद भवन की तरफ बढ़ी. जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं की इतनी भीड़ को  इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया है.

दिनेश यादव के इनपुट के साथ.