Mathura News: मथुरा जंक्शन पर यात्रियों से खाने-पीने में भारी लूट, औचक निरीक्षण में खुली कैंटीन संचालकों की मनमानी

Mathura Junction news Today: मथुरा जंक्शन पर रेलवे सलाहकार समिति के औचक निरीक्षण में यात्रियों से खानपान के नाम पर अवैध वसूली का भंडाफोड़ हुआ है. 14 रुपये की पानी की बोतल 20 रुपये में बेची जा रही थी और कई कैंटीनों पर जनता भोजन गायब मिला.

Mathura News

Newzo

• 06:31 PM • 15 Apr 2026

follow google news

Mathura Junction news Today: मथुरा: धार्मिक नगरी के प्रमुख रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन पर यात्रियों से खानपान के नाम पर मनमानी वसूली का मामला सामने आया है. बुधवार को रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं.

यह भी पढ़ें...

समिति के सदस्य योगेंद्र चतुर्वेदी, संजय गोविल, अखिल अग्रवाल और मिलन भाटिया यात्री बनकर विभिन्न प्लेटफॉर्म की कैंटीनों पर पहुंचे और खाद्य सामग्री खरीदी. जांच के दौरान पाया गया कि निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूली जा रही है. 14 रुपए कीमत वाली पानी की बोतल 20 में बेची जा रही थी.वहीं समोसे सहित अन्य खाद्य पदार्थ भी महंगे दामों पर मिल रहे थे.

प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जनता भोजन उपलब्ध नहीं मिला. जबकि अन्य प्लेटफॉर्मों पर भी व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं रहीं. कई कैंटीन संचालकों द्वारा निर्धारित स्थान से अधिक जगह घेरने और खुले में खाद्य सामग्री बेचने की शिकायत भी सामने आई. निरीक्षण के दौरान शौचालयों पर निशुल्क मूत्रालय संबंधी सूचना पट्ट भी नहीं मिले. समिति के सदस्यों ने इन अनियमितताओं को लेकर रेलवे अधिकारियों से शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की. समिति के सदस्यों का कहना है कि स्टेशन से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर निरीक्षण किया गया, जिसमें कई खामियां सामने आई हैं. उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार कराने की बात कही.