Mathura Crime News: मथुरा के थाना मगोर्रा पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
ADVERTISEMENT
पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल की रात करीब 11:25 बजे लालपुर नहर से साहपुर जाने वाली पटरी पर चेकिंग के दौरान ओम सिंह निवासी सौंसा थाना मगोर्रा और जगदीश उर्फ जग्गी निवासी नवीपुर थाना हाईवे को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में उनके पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू और 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुईं. इस संबंध में थाना मगोर्रा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है.
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित रहे हैं. पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हरीश चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमल किशोर, पवीन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.
ADVERTISEMENT









