Mathura News: मथुरा शहर की एक लव स्टोरी ने लोगों को चर्चा के लिए एक अहम मुद्दा दे दिया है. दरअसल, ये लव स्टोरी बाहर की नहीं घर की ही है. जहां मौसी के लड़के ने अपनी सगी मौसी की लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर की शादी का ली है.
ADVERTISEMENT
मामला मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र का है. जहां मंगलवार को एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई जिसमें सगी मौसी के लड़के ने की अपनी मौसी की लड़की से शादी कर ली. चौकी कृष्णा नगर टू कृष्णा नगर चौकी प्रभारी ने भी आपसी सहयोग करते हुए लड़की को समझने का प्रयास किया. लेकिन दोनों प्रेमी किसी की भी बात समझने से इंकार र चुके है.
“धर्म के खिलाफ है"
वहीं, पारिवारिक जनों के द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि लड़के ने लड़की के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से लड़की किसी भी बात को समझने या मानने को तैयार नहीं है. वहीं, उनके द्वारा यह भी कहा गया कि यह सरासर गलत है और प्रशासन इसकी निष्पक्ष रूप से जांच करें क्योंकि यह धर्म के खिलाफ है.
ADVERTISEMENT









