Mathura Crime News: मथुरा में दिनदहाड़े बाइक चोरी, दुकान में व्यस्त मालिक, चोर लॉक तोड़कर फरार; CCTV में कैद वारदात

Mathura News: मथुरा के राया थाना क्षेत्र में जनक बाजार स्थित दुकान के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक अज्ञात चोर ने चुरा ली. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है.

Newzo

• 04:03 PM • 13 Apr 2026

follow google news

Mathura News: राया थाना क्षेत्र में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. कस्बे में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जनक बाजार स्थित शमां बैटरी हाउस के बाहर से सामने आया है, जहां अज्ञात चोर ने पलक झपकते ही स्प्लेंडर प्लस बाइक पार कर दी.

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि बाइक मालिक अपनी दुकान के काम में व्यस्त था. इसी दौरान चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए पहले हैंडल लॉक तोड़ा और फिर बाइक लेकर फरार हो गया. पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर बाइक ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है.

घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका. इसके बाद पीड़ित ने थाना राया में शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द बाइक बरामद करने की मांग की है.

गौरतलब है कि राया क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बाइक चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. स्थानीय लोगो ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है.

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. आस पास लगे सभी केमरो के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. अज्ञात चोर की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है.