Mathura Police Action: मथुरा में 1.6 किलो गांजा के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

Newzo

• 03:23 PM • 12 Apr 2026

Mathura News: मथुरा के थाना राया क्षेत्र में पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.

UP Tak
Google CTA

Mathura News: मथुरा जिले के थाना राया पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने नीमगांव रोड से करीब 50 मीटर आगे, आयराखेड़ा बम्बा के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा.

यह भी पढ़ें...

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया. बरामदगी के आधार पर थाना राया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्याम (उम्र लगभग 54 वर्ष) बताया. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से ही करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक राजेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: 'स्वर-साधिका' आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, सामने आया सीएम योगी का ये रिएक्शन