नाली को लेकर मचा ऐसा बवाल कि चलने लगीं गोलियां, फिर मथुरा पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन

मदन गोपाल

14 Apr 2026 (अपडेटेड: 14 Apr 2026, 03:54 PM)

Mathura News: मथुरा के रेहड़ा गांव में नाली पर ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए. लाठी-डंडों के साथ सरेआम फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है.

Mathura News

Mathura News

Google CTA

Mathura Viral News: मथुरा के रेहड़ा गांव में नाली के ऊपर से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. छोटी सी बात को लेकर शुरू हुए विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले. साथ ही दोनों पक्षों की हो से फायरिंग भी की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस ने एक देवेंद्र नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं बाकियों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें...

मामूली बात पर आमने-सामने आए दो पक्ष

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत नाली के ऊपर से ट्रैक्टर ले जाने जैसी छोटी सी बात को लेकर हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग हथियारों के साथ गलियों में उतर आए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर उपद्रवी एक-दूसरे पर पत्थरों से हमला कर रहे हैं और दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग कर रहे हैं. 

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. क्षेत्राधिकारी गोवर्धन, अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस हिंसक झड़प के संबंध में थाना बरसाना में पुलिस की ओर से FIR दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी देवेंद्र उर्फ देवो को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त देवेंद्र के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है. पुलिस उन अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है जो वीडियो में फायरिंग करते और हिंसा फैलाते दिख रहे हैं.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और विधिक कार्रवाई की जा रही है.