बांके बिहारी को दान में मिले पैसे को अंडरवियर में छिपा चुरा रहा था अभिनव सक्सेना, कौन है ये?

मदन गोपाल

06 Apr 2025 (अपडेटेड: 06 Apr 2025, 04:18 PM)

UP News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से जो मामला सामने आया है, वह चर्चाओं में बना हुआ है. यहां एक बैंक कर्मी ही अपने अंडरवेयर में मंदिर के पैसे चुरा रहा था.

Mathura, Mathura News, UP News, vrindavan, vrindavan news, banke bihari mandir vrindavan, up news,

UP News

Google CTA

UP News: वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बांके बिहारी मंदिर की गुल्लक से एक बैंककर्मी रुपये चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ गया. बता दें कि बैंक कर्मी की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बैंक कर्मी के पास से 9 लाख 50 हजार रुपये की बरामदगी की गई है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी अभिनव सक्सेना को भी गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में आ गया है.

कौन हैं अभिनव सक्सेना? 

श्री बांके बिहारी मंदिर में नियमानुसार हर महीने दान पात्र न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी की निगरानी में बैंक के कर्मचारियों द्वारा मंदिर कर्मियों के सहयोग से खोली जाती है. मंदिर की 16 भेंट गुल्लक खुलने का यह क्रम पिछले 3 दिन से जारी था. 

शनिवार की शाम करीब 4 बजे से कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मियों को शक हुआ कि एक बैंककर्मी अपने कपड़ों में कुछ छिपा रहा है. इस पर तत्काल प्रबंधन को अवगत कराया गया. बांके बिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा द्वारा सी.सी.टी.वी कैमरों को चेक किया गया. इसके बाद जब बैंक कर्मी अभिनव सक्सेना की तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 लाख 28 हजार रुपये बरामद हुए.

ये पढ़ें: हेलिकॉप्टर से कूदे एयरफोर्स जवान रामकुमार तिवारी मगर पैराशूट नहीं खुला, गांव में शव आया तो पत्नी-बच्चे हुए बेसुध
 

बता दें कि अभिनव सक्सेना रामपुर का रहने वाला है. वह केनरा बैंक में फील्ड अफसर के पद पर तैनात है. अभिनव की पत्नी सीए है. अभिनव मथुरा में किराए के मकान पर रहता है. पुलिस ने जब आरोपी के घर जांच की तो वहां से 8 लाख रुपये बरामद किए. पुलिस ने आरोपी के घर से 200 और 500 की कई गड्डियां बरामद की हैं. पुलिस पूछताछ में अभिनव ने बताया है कि वह पहले भी चोरी कर चुका है. वह अपने अंडरवेयर में रुपये चुरा लेता था.