वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. इसी बीच प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह भावुक होकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT
वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं कि भगवान ऐसी परिस्थिति देते हैं, जब किसी का कोई आश्रय नहीं रह जाता. वह यह भी कहते हैं कि उन्हें न मरने का डर है और न किसी कष्ट का भय. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हाल की घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.
एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि प्रेमानंद महाराज अंदर से टूट गए हैं और अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके लिए उन लोगों को जिम्मेदार माना जाना चाहिए, जो बिना तथ्य के उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो सामने आया कि वायरल वीडियो हालिया घटना का नहीं है.
मार्च का वीडियो अब किया जा रहा वायरल
वायरल वीडियो का लंबा वर्जन प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘भजन मार्ग’ पर मिला. वीडियो इसी साल 1 मार्च को अपलोड किया गया था. वीडियो ‘एकांतिक वार्तालाप और दर्शन’ का है.
करीब 39 मिनट के इस वीडियो में वायरल किया जा रहा हिस्सा 7 मिनट 10 सेकंड के आसपास आता है. जिस वीडियो को सोशल मीडिया पर हाल की घटना के बाद का बताकर शेयर किया जा रहा है, वह वास्तव में कई महीने पुराना है. रसिक दुलारी की मौत की घटना 25 सितंबर को सामने आई थी और वीडियो मार्च का है. ऐसे में वीडियो का रसिक दुलारी से कोई कनेक्शन नहीं है.
क्या रसिक दुलारी की मौत पर प्रेमानंद महाराज ने कुछ कहा?
रसिक दुलारी की मौत को लेकर प्रेमानंद महाराज का कोई ऐसा वीडियो सामने नहीं आया है, जिसमें वह इस घटना पर सीधे बयान देते नजर आए हों.
हालांकि, न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक वृंदावन के राधा केलि कुंज ट्रस्ट की ओर से सोशल मीडिया पर घटना पर दुख जताया गया था. पोस्ट में बताया गया था कि प्रेमानंद महाराज इस घटना से व्यथित हैं. साथ ही पुलिस जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी या अफवाह नहीं फैलाने की अपील की गई थी.
क्या विराट कोहली को लेकर भी बड़ा दावा किया गया?
इसी घटनाक्रम के बीच श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर भी एक दावा किया है. आरोप लगाया गया है कि दोनों के महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे.
हालांकि, उपलब्ध जानकारी के आधार पर इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं होती. इसलिए इसे तथ्य के तौर पर पेश करना सही नहीं होगा.
ये भी पढ़ें - फैक्ट चेक: क्या क्रिकेटर विराट कोहली ₹5 करोड़ लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे? जानिए इस वायरल दावे की हकीकत
ADVERTISEMENT











