प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत मामले में चौथा CCTV वीडियो आया सामने, कहां जाते दिखे दीपक लोधी?

मदन गोपाल

• 10:57 AM • 06 Oct 2026

मथुरा-वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के मामले में अब एक और नया CCTV वीडियो सामने आया है. यह घटना से जुड़ा चौथा वीडियो बताया जा रहा है. नए फुटेज में रसिक दुलारी शरण गैलरी से अपने कमरे की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं.

Rasik Dulari Sharan Fourth CCTV Video

Rasik Dulari Sharan Fourth CCTV Video

Google CTA

Rasik Dulari Sharan Fourth CCTV Video: मथुरा-वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के मामले में अब एक और नया CCTV वीडियो सामने आया है. यह घटना से जुड़ा चौथा वीडियो बताया जा रहा है. नए फुटेज में रसिक दुलारी शरण गैलरी से अपने कमरे की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं. घटना को 10 दिन बीत जाने के बाद एक के बाद एक नए CCTV फुटेज सामने आने से मामले को लेकर सवाल और चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं. हालांकि, पुलिस की जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं और रसिक दुलारी शरण ने मौत को गले क्यों लगाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. आश्रम की कार्यप्रणाली को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

यह भी पढ़ें...

गैलरी से कमरे की ओर जाते दिखे रसिक दुलारी

सामने आए नए CCTV फुटेज में रसिक दुलारी शरण गैलरी से अपने कमरे की तरफ जाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो घटना से जुड़े पहले सामने आए फुटेज के बाद सामने आया है. इससे पहले एक CCTV में 25 सितंबर 2026 की सुबह 10:10 बजे उन्हें गुरु कृपा कुंज की सीढ़ियों से चौथी मंजिल की ओर जाते देखा गया था. जानकारी के मुताबिक यह फुटेज उस घटना के बाद का है, जब उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट काटा था. इसके बाद वह चौथी मंजिल की तरफ गए थे.

10:10 बजे सीढ़ियों पर दिखे

25 सितंबर की सुबह करीब 10:10 बजे रसिक दुलारी शरण गुरु कृपा कुंज की सीढ़ियों से ऊपर जाते CCTV में दिखाई दिए थे. फुटेज में वह चौथी मंजिल की ओर जाते नजर आए. इसी दिन करीब 10:36 बजे उन्होंने चौथी मंजिल की छत से छलांग लगा दी थी. इसके बाद अन्य साधक उन्हें गंभीर हालत में हाईवे स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे. अब गैलरी से कमरे तक जाते हुए उनका नया वीडियो सामने आने के बाद घटना से पहले और बाद की गतिविधियों को लेकर जांच का दायरा और महत्वपूर्ण हो गया है.

यह भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट काटने के बाद चौथी मंजिल की ओर क्यों बढ़े थे रसिक दुलारी? CCTV में कैद हुआ आखिरी सफर

 

पोस्टमार्टम में गंभीर चोटों का जिक्र

दीपक लोधी की मौत के बाद सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों और निजी अंग में गंभीर क्षति का उल्लेख किया गया था. शरीर के निचले हिस्से में पांच टांके लगाए जाने की बात भी सामने आई थी. पुलिस का दावा है कि CCTV फुटेज की जांच के आधार पर दीपक ने खुद को नुकसान पहुंचाया था. हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियां अभी जांच का हिस्सा हैं और मौत की वजह को लेकर अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.

परिवार ने जताई थी हत्या की आशंका

मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले दीपक करीब दो साल पहले मथुरा-वृंदावन आए थे. उन्होंने प्रेमानंद महाराज को अपना गुरु मानकर दीक्षा ली थी, जिसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी शरण पड़ा. परिवार के मुताबिक, दीपक का भगवान में गहरा मन लगता था, लेकिन दीक्षा लेने के बाद परिवार से उनका संपर्क कम हो गया. परिवार का आरोप है कि आश्रम जाने के बाद भी उनसे मुलाकात नहीं हो पाती थी और फोन पर भी बातचीत नहीं होती थी. बेटे की मौत के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी. दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच कर रही है. CCTV में दिखने वाला दूसरा व्यक्ति, पोस्टमार्टम में दर्ज चोटें, ग्राइंडर और घटना से जुड़ी पूरी परिस्थितियां जांच का हिस्सा हैं. घटना के 10 दिन बाद सामने आए नए वीडियो के बाद भी कई सवाल अभी अनसुलझे हैं और पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार है.