उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. माल विकासखंड में तैनात पंचायत सचिव अल्सफ बेग को उसकी पत्नी सबा ने पुलिस के साथ पहुंचकर एक फ्लैट में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खुला, आक्रोशित पत्नी ने पति पर जूतियां बरसाना शुरू कर दिया और साथ मौजूद महिला को भी कई थप्पड़ जड़ दिए.
ADVERTISEMENT
पत्नी ने पति पर शराब, ड्रग्स के नशे में मारपीट करने, दूसरी शादी की धमकी देने और गंभीर गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद गुडंबा थाना पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है और बाकी आरोपों की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT










