पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन को गोलियों से भूनने के बाद हत्यारे ने अपनी बहन को क्यों मार डाला?

अंकित मिश्रा

• 06:07 PM • 20 Aug 2026

लखनऊ तिहरे हत्याकांड में पत्नी की हत्या के बाद मानस वाजपेई ने बीमार बहन को भी गोली मार दी और खुदकुशी कर ली. पड़ोसियों के मुताबिक, बहन की देखभाल को लेकर डर इस खौफनाक कदम की वजह माना जा रहा है.

Lucknow Triple Murder Case Update

Lucknow Triple Murder Case Update

Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड ने पूरे शहर को सन्न कर दिया है.SBI में काम करने वाले मानस वाजपेई ने ICICI बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी.इतना ही नहीं मानस ने फिर जाकर अपनी सगी बहन की भी हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार ली.

यह भी पढ़ें...

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा और संवेदनशील सवाल यह उठ रहा है कि पत्नी से विवाद के बीच मानस ने अपनी निर्दोष बहन को क्यों मार डाला? अब पड़ोसियों के बयानों से इस खौफनाक कदम के पीछे की दर्दनाक वजह सामने आई है.

बीमार बहन की तन्हाई का डर

पड़ोसियों के मुताबिक, मानस के माता-पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी थी.घर में सिर्फ वह और उसकी बहन रहते थे. बहन मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और पिछले कई सालों से उसका इलाज चल रहा था. पत्नी दिव्या से तलाक का केस चल रहा था और वे दोनों अलग रह रहे थे. माना जा रहा है कि मानस को यह लगा होगा कि उसके न रहने या जेल जाने के बाद उसकी मानसिक रूप से बीमार बहन का इस दुनिया में देखभाल करने वाला कोई नहीं बचेगा.इसी खौफ में उसने बहन को भी गोली मार दी.

दरवाजा तोड़ा तो टीवी पर चल रही थी हनुमान चालीसा

यूपी Tak से बात करते हुए पड़ोसी ने बताया कि जब मानस के व्हाट्सएप स्टेटस को देखकर लोगों ने उसके घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा भयावह था. मानस और उसकी बहन खून से लथपथ मृत पड़े थे और कमरे में टीवी पर हनुमान चालीसा चल रही थी.

व्हाट्सएप स्टेटस में कबूला गुनाह

वारदात के बाद मानस ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया और लिखा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. आगे उसने खुद को और अपनी बहन को भी मारने की बात लिखी है.

घर से बरामद हुए 3 हथियार

पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि मानस के घर से पुलिस को तीन हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसके पास इतने हथियार कहां से आए.

पुलिस ने क्या बताया

गोमतीनगर पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था.विवाद ही इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह बना. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मानस वाजपेई ने पहले अपनी पत्नी दिव्या की हत्या बैंक के बाहर की. फिर घर जाकर बहन को गोली मारी और अपनी भी जान ले ली. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही है.