पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन को जिसने मारी गोली उसी के नाम का टैटू था दिव्या के हाथ पर, फोटो में क्या दिखा?

अंकित मिश्रा

• 03:21 PM • 20 Aug 2026

लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके पति मानस ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने घर पहुंचकर बहन को भी मारा और फिर खुदकुशी कर ली. दिव्या के हाथ पर पति के नाम का टैटू भी था.

Lucknow Divya mishra case

Lucknow Divya mishra case

Google CTA

लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है. ICICI बैंक के बाहर जिस रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा को उनके पति मानस ने दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया उनके हाथों में आखिरी सांस तक पति के प्यार की निशानी बनी रही. सामने आई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि दिव्या के हाथ पर अब भी उनके पति 'मानस' के नाम का टैटू छपा हुआ है. जिस हाथ पर पति का नाम सजा था.उसी पति ने दिव्या की जिंदगी छीन ली. लखनऊ में हुए इस खौफनाक हत्याकांड की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं,यह कहानी और भी दर्दनाक होती जा रही है.

यह भी पढ़ें...

हाथ पर टैटू लेकिन रिश्तों में आ गई थी दरार

सामने आई नई तस्वीरों में दिव्या मिश्रा के हाथ पर उनके पति 'मानस' के नाम का टैटू साफ नजर आ रहा है. यह टैटू गवाही दे रहा है कि कभी दोनों के बीच अटूट प्यार था.लेकिन वक्त के साथ यह रिश्ता इस कदर बिखरा कि इसका अंत मौत के साथ हुआ. आलमबाग के सिंगारनगर की रहने वाली दिव्या और उनके पति मानस के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला फैमिली कोर्ट में भी विचाराधीन था. बता दें कि दिव्या मिश्रा पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन हैं. इसकी जानकारी प्रज्ञा मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

टेम्पो से आया, बात की... और चला दीं गोलियां

गुरुवार को आरोपी मानस टेम्पो में सवार होकर गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक के बाहर पहुंचा. उसने बैंक में तैनात पत्नी दिव्या को बाहर बुलाया और कुछ देर दोनों के बीच बातचीत हुई. इसी बातचीत के दौरान मानस ने अचानक पिस्टल निकाली और दिव्या पर ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं. लहूलुहान होकर दिव्या वहीं गिर पड़ीं.

पत्नी को मारने के बाद घर पहुंचकर बहन और खुद को भी मारा

वारदात को अंजाम देने के बाद सनकी मानस यहीं नहीं रुका. वह मौके से भागा और घर पहुंचकर उसने अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी.इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. इस खौफनाक तिहरे हत्याकांड से पूरा शहर सिहर उठा है.

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान दिव्या को आनन-फानन में लोहिया संस्थान ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक कलह और कोर्ट केस के एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
 

ये भी पढ़ें: दिव्या मिश्रा की मारने के बाद हत्यारे ने क्या WhatsApp स्टेटस लगाया? गोलियों से भूनने की वजह यहीं लिखी!