खामेनेई की मौत पर लखनऊ के शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास लगे रोने और कर दिए ये बड़े ऐलान

UP News: ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में हुई मौत के बाद पुराने लखनऊ में गम का माहौल है. यहां सन्नाटा पसरा हुआ है.

UP News

समर्थ श्रीवास्तव

02 Mar 2026 (अपडेटेड: 02 Mar 2026, 03:39 PM)

follow google news

UP News: इजरायल-अमेरिका की इस समय ईरान के साथ जंग चल रही है. खाड़ी के देशों में भी ये जंग आ गई है. ईरान की तरफ से लगातार खाड़ी के अन्य देशों पर हमले किए जा रहे हैं. ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की जंग में मौत के बाद अब शिया समुदाय भी इजरायल-अमेरिका को लेकर अपने गुस्से और उनकी मौत को लेकर गम का इजहार कर रहा है. भारत में भी कई जगहों पर शिया समुदाय सड़कों पर आ गया है. लखनऊ में भी इसका भारी असर देखने को मिल रह है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में हुई मौत के बाद पुराने लखनऊ में गम का माहौल है. यहां सन्नाटा पसरा हुआ है. सभी दुकानें बंद हैं. यहां 3 दिनों का शोक रखा गया है. इसी बीच यहां के शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने रोते हुए कई ऐलान किए हैं.

शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ये बोले

शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने रोते हुए कहा, ये गम का पल है. ये शियाओं के लिए गम का समय है.  अली खामेनेई हमारे धर्म गुरु हैं. सारा समाज, सारे शिया इनके साथ खड़े हैं और इनके लिए गम मना रहे हैं. हमारी भावनाएं उनसे जुड़ी हुई हैं, इसलिए रमजान में भी लोग अपने घर छोड़कर सड़कों पर बैठे हुए हैं और अली खामेनेई के लिए रो रहे हैं. अली खामेनेई जैसा इंसान सदियों में एक पैदा होता है.  मगर अमेरिका-इजरायल ने उन्हें हमसे छीन लिया. लेकिन इसका खामियाजा अमेरिका-इजरायल को भुगतना पड़ेगा.

शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने आगे कहा, हम सब गम में हैं. हर शिया परेशान है. 3 दिनों के लिए दुकान बंद रखी जाएगी. लोग काले कपड़े पहनेंगे. गम मनाया जाएगा. हमारे सैयद को मारा गया है. इसका अंजाम अमेरिका-इजरायल और खाड़ी के अन्य इस्लामिक देशों को भुगतना पड़ेगा. कई मुस्लिम देश भी इसके लिए जिम्मेदार हैं. 

शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने आगे कहा कि हम लोग अमेरिका और इजरायल के पुतले जलाएंगे. इनके नेताओं के पुतले जलाएंगे. मुस्लिम देशों, जिनमें इनका हाथ है, उनके खिलाफ भी विरोध किया जाएगा और पुतले फूंके जाएंगे.