खामेनेई की मौत के बाद गम और गुस्से में अमरोहा का शिया समुदाय, सड़कों पर महिलाएं भी उतरी फिर ये सब हुआ
UP News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के मारे जाने के बाद यूपी के अमरोहा में शिया समुदाय का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई मारे गए थे. इसके बाद से विश्वभर में शिया समुदाय में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. शिया समुदाय सड़कों पर आकर अपने गम और गुस्सा का इजहार कर रहा है. यूपी के अमरोहा में भी शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे हैं. यहां शिया समुदाय के पुरुष और बच्चों ने साइलेंट कैंडल मार्च निकालकर सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान शिया समुदाय की महिलाओं ने भी जमकर नारेबाजी की.