Akshita Saxena Marksheet: CBSE बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं. इस बार भी10वीं की परीक्षा में ज्यादातर छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट अक्षिता सक्सेना 98.4% अंक प्राप्त हासिल किया है. अक्षिता की इस सफलता से उनके परिवार में जश्न का माहौल है. इस बीच जब यूपी Tak ने अक्षिता से बातचीत की तो उन्होंने अपनी रूटीन के बारे में भी कुछ बाते बताईं.
ADVERTISEMENT
किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर
इंग्लिश- 99
हिंदी-95
मैथ्स-88
साइंस-100
सोशल साइंस-99
इनफॉर्मेशन टेक्नॉलिजी-99
बता दें कि टॉप 5 सब्जेक्ट्स को मिलाकर अक्षिता को 500 में से 492 मार्क्स मिले हैं. इन टॉप 5 सब्जेक्ट्स में मैथ्स के मार्क्स शामिल नहीं हैं.
किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स
क्या रूटीन फॉलो करती थीं अक्षिता
अक्षिता ने बताया कि वह रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं. मैथ्स और साइंस जैसे सब्जेक्ट्स को वह एक्स्ट्रा टाइम देती थीं. अक्षिता का कहना है कि उन्होंने कंसिस्टेंसी के साथ अपनी रूटीन को फॉलो किया. इसी की बदौलत उन्हें ये कामयाबी मिली है. अक्षिता ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और टीचर्स को दिया है.
डीएवी फर्टिलाइजर के 31 छात्रों ने स्कोर किए 90%
स्कूल प्रशासन के अनुसार इस साल कुल 68 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया, जिनमें से 31 छात्रों ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं. इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल आनंद स्वरूप सारस्वत ने कहा, "यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है."
ADVERTISEMENT









