CBSE Result 2026 Update: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों और उनके घर वालों की धड़कनें तेज हैं. हर किसी को अब बस परिणाम देखने की ही जल्दी है. इसी बीच अब रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि बोर्ड अब किसी भी समय रिजल्ट की डेट और टाइम का आधिकारिक नोटिस जारी कर सकता है. इस साल सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम फरवरी से अप्रैल के बीच हुए थे और अब बोर्ड परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में है. वैसे तो सीबीएसई हमेशा से ही बिना किसी नोटिस के अचानक रिजल्ट अनाउंस करने के लिए जाना जाता है. इसलिए छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे अगले कुछ दिनों तक अपने एडमिट कार्ड और रोल नंबर तैयार रखें.
ADVERTISEMENT
कॉपियों की चेकिंग हुई पूरी
बता दें कि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है. मूल्यांकन पूरा होने के बाद अब मार्क्स को सर्वर पर अपलोड और डेटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है.
ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
परिणाम जारी होने के बाद छात्र आसानी से अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर दिए गए रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर या रोल कोड, सही तरीके से भरें.
सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें.
इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है.
डिजीलॉकर के जरिए देख पाएंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर अचानक ज्यादा ट्रैफिक आने से कई बार साइट धीमी या बंद हो जाती है. ऐसी स्थिति में छात्र
DigiLocker के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं.
डिजीलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए करें यह काम
सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर लॉगइन करें या मोबाइल में डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करें.
अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो साइन अप पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें.
यह होने के बाद 6 अंकों का एक सिक्योरिटी पिन बनाएं.
मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर अकाउंट को वेरिफाई करें.
इसके बाद आप अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं.
इस साल 25 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल
बता दें कि इस साल CBSE की 10वीं की परीक्षा में देशभर से 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच किया गया था.
सीबीएसई करेगा हेल्पलाइन नंबर जारी
रिजल्ट आने के बाद छात्रों के तनाव को कम करने के लिए सीबीएसई एक काउंसलिंग हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगा. अगर किसी छात्र को अपने मार्क्स को लेकर उलझन है या करियर को लेकर चिंता है तो वे बोर्ड के विशेषज्ञों से बात कर सकेंगे.
ADVERTISEMENT









